जालंधर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, विदेशी गैंगस्टरों के इशारे पर फिरौती–फायरिंग रैकेट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक को गोली लगी

जालंधर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, विदेशी गैंगस्टरों के इशारे पर फिरौती–फायरिंग रैकेट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक को गोली लगी

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल :जालंधर देहात के नकोदर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा भागते समय गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।

नकोदर पुलिस ने विदेशी गैंगस्टरों के इशारे पर चल रहे जबरन वसूली और फायरिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित कुमार उर्फ अंकित और हरिंदर गुप्ता उर्फ हरिंदर के रूप में हुई है। आरोपियों ने पहले भी नकोदर के ट्रैवेल एजेंट मनीष बख़्शी से फिरौती के आफिस के बाहर गोलियाँ भी चलाईं थी। आरोपी मनीष बख़्शी को दोबारा निशाना बनाने की फिराक में थे। 

एसएसपी जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशों पर बनी विशेष टीम ने नूरमहल रोड पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से .30 बोर का पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले की गहन जांच जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *