जालंधर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, कौशल चौधरी गैंग का शूटर घायल हालत में गिरफ्तार

जालंधर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, कौशल चौधरी गैंग का शूटर घायल हालत में गिरफ्तार

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर के फोलड़ीवाल इलाके में आज पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने कौशल चौधरी गैंग से जुड़े शूटर नरेंदर उर्फ आकाश को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।

सीपी धनप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान बाइक सवार आरोपी को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीछा करते हुए जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान बाइक फिसलने से आरोपी गिर पड़ा और घायल हो गया।

घायल आरोपी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दो मामलों में पीओ था और गोराया में उसके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हैं। गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच टीम ने उसे घेरा था, जहां उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *