क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: देश के प्रधानमंत्री कल यानि शुक्रवार को जालंधर दौरे पर आ रहे है। जालंधर में PM मोदी एक बड़ी चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगे। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुरे प्रबंध किए है। जिले में धारा 144 लागू काने के साथ पूरे शहर को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है। जिले में किसी प्रकार की भी उड़ने वाली चीजों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। ये आदेश कल (24 मई) दोपहर करीब 1 बजे से लेकर रात करीब 9 बजे तक लागू रहेंगे। ये आदेश पीएम की सिक्योरिटी को लेकर जारी किए गए हैं।

Posted inJalandhar