क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने आज पुलिस लाइन्स जालंधर में मादक द्रव्य-विरोधी कार्य बल (ANTF) की नवनिर्मित रेंज इमारत का उद्घाटन किया। यह इमारत 1.60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है। डीजीपी ने बताया कि तकनीकी अपग्रेड के तहत पुलिस को 2.5 करोड़ रुपये का आधुनिक उपकरण मिला है, जो 500 प्रकार के ड्रग्स का पता लगाने में सक्षम है।
उन्होंने जानकारी दी कि लुधियाना में 3 करोड़ रुपये की लागत से नई ANTF इमारत 4-5 महीनों में बनकर तैयार होगी, जबकि फिरोजपुर में भी निर्माण कार्य जारी है। लक्की ओबरॉय मर्डर केस पर डीजीपी ने बताया कि अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन्होंने मुख्य आरोपियों को पनाह दी थी। पुलिस को उम्मीद है कि मुख्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि भारत-बांग्लादेश विवाद के बीच कुछ शरारती तत्व ई-मेल के जरिए धमकियां भेजकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस की साइबर सेल इस पर लगातार नजर बनाए हुए है।
