जालंधर : पंजाब सरकार के खिलाफ नगर निगम दफ्तर के बाहर कांग्रेस पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, पढ़ें

जालंधर : पंजाब सरकार के खिलाफ नगर निगम दफ्तर के बाहर कांग्रेस पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, पढ़ें

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : आज जालंधर के नगर निगम दफ्तर के बाहर कांग्रेस द्वारा पंजाब की आप सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिसमे विधायक जूनियर बाबा हेनरी, पूर्व विधायक रजिंदर बेरी सहित अन्य कांग्रेसीमौजूद थे। जिन्होंने नगर निगम और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कोंग्रेसी नेताओं का कहना है कि की पंजाब में आप सरकार के सत्ता  में आने के बाद लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेहद खराब हो गई है। कहीं भी कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है। हत्या, डकैती, चोरी सहित अन्य घटना आम बात हो गई है। भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है। इसके साथ ही उन्होंने CORPORATION की कारगुजारी पर सवाल उठाते हुए कहा की कोई भी निगम अधिकारी काम करने को तैयार नहीं है। शहर में स्ट्रीट लाइटें खराब है और सीवरेज भी जाम हैं। जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है। इसके चलके लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *