जालंधर में कर्ज से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में आग लगाकर दी जान

जालंधर में कर्ज से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में आग लगाकर दी जान

जालंधर के चौगिट्टी चौक स्थित अवतार नगर में शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारी सोहन सिंह (60) ने अपने कमरे में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने चीखें सुनकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और वह कमरे से बाहर नहीं निकल पाए।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सोहन सिंह की मौत हो चुकी थी। रामामंडी पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह कर्ज से परेशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *