क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल, जालंधर जालंधर कैंट के अंतर्गत आते न्यू डिफेंस कॉलोनी में व्यक्ति ने खुद को गोली मार आत्महत्या का ली। मृतक की पहचान फाइनेंसर अमरदीप सिंह के रूप में हुई है। जानकारी मुताबिक अमरदीप सिंह कर्ज से परेशान था। जिसके चलते उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस ने मृतक के पारिवारिक मेंबरों के बयानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Posted inJalandhar