क्राइम खबरनामा गौरव नागपाल : जालंधर के थाना 6 में तैनात एएसआई बालदेव सिंह की मौत का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के मुताबिक बलदेव सिंह कुछ समय से बीमार चल रहे थे तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
जिसके बाद परिवार वाले उन्हें सिविल अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी देते हुए मृतक बलदेव सिंह के पुत्र गुरप्रीत ने बताया कि उनके पिता जी कुछ समय से बीमार थे जिस कारण उन्होंने सरकारी छुट्टियां ली हुई थी। उनका डॉक्टरी इलाज चल रहा था देर रात हार्ट अटैक आने के कारण उनकी मौत हो गई है।