जालंधर : दामोरिया पुल के पास मिले अज्ञात व्यक्ति को एम्बुलेंस द्वारा 26-11-2024 को सिविल अस्पताल लाया गया था। उक्त व्यक्ति की इलाज के दौरान 28-11-2024 को मौत हो गई है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। इस सबंधी रिपोर्ट थाना:3 में दर्ज कर ली गई है।
थाना तीन की पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दामोरिया पुल नजदीक रेलवे स्टेशन से एम्बुलेंस द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति को सिविल अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। सुचना मिलते ही पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की और अज्ञात शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल 72 घंटे के लिए जमा करवा दिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी किसी को कोई सूचना मिले तो वह थाने में सूचित करे।