जालंधर सिविल अस्पताल में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त हेतु पुलिस ने जारी की अपील

जालंधर सिविल अस्पताल में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त हेतु पुलिस ने जारी की अपील

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: सिविल अस्पताल जालंधर में इलाज के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

थाना तीन की पुलिस ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त करने के लिए अज्ञात व्यक्ति के शव को सिविल अस्पताल 72 घंटे के लिए जमा करवा दिया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस अज्ञात व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

इस संबंध में सूचना देने के लिए थाना डिवीजन नंबर 3 जालंधर के हवलदार साहिल नाहर से उनके मोबाइल नंबर 70091-60294 पर संपर्क किया जा सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *