क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर से बड़ी खबर सामने आयी है। थाना 8 के इलाके में पड़ते गदईपुर में एक घर में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मुताबिक आसपास के लोगों को जब कमरे से बदबू आई तो पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस ने मौके पर देखा तो बॉक्स बेड के अंदर खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। क्योंकि शव 7-8 दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह से सड़ चुका है। शव महिला या पुरुष का है ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा,
फ़िलहाल इस मामले को हत्या के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं पुलिस ने पूछताछ के लिए एक महिला को राउंडप किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।