जालंधर नगर निगम चुनावों के नतीजे घोषित, वार्ड नंबर 32 से कांग्रेस उम्मीदवार बलराज ठाकुर जीते

जालंधर नगर निगम चुनावों के नतीजे घोषित, वार्ड नंबर 32 से कांग्रेस उम्मीदवार बलराज ठाकुर जीते

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल जालंधर: नगर निगम चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। वार्ड 32 से कांग्रेस उम्मीदवार बलराज ठाकुर ने शानदार जीत दर्ज की है। बलराज ठाकुर ने बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए यह सीट अपने नाम की।

चुनाव परिणामों में बलराज ठाकुर ने न केवल कांग्रेस की मजबूती को साबित किया, बल्कि वार्ड 32 में पार्टी के प्रति जनता का भरोसा भी दिखाया। उनके समर्थकों ने इस जीत को जश्न के तौर पर मनाया, जबकि बलराज ठाकुर ने अपनी जीत का श्रेय जनता के समर्थन और अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया।

बलराज ठाकुर ने जनता से वादा किया है कि वह वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगी। इस जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और पार्टी इसे आने वाले समय में अपनी मजबूत स्थिति की शुरुआत मान रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *