जालंधर में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, तीन युवक गिरफ्तार; दो अवैध हथियार और तीन जिंदा कारतूस बरामद

जालंधर में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, तीन युवक गिरफ्तार; दो अवैध हथियार और तीन जिंदा कारतूस बरामद

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल:  जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से दो गैरकानूनी हथियार और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम कपूरथला रोड नहर पुल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक इलाके में हथियारों के साथ घूम रहे हैं और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना के आधार पर तुरंत नाकाबंदी कर तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपियों की पहचान साहिल सिंह संधू, मोहित कुमार उर्फ चुटकी और कमवीर सिंह उर्फ काबी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल (.32 बोर), एक देसी कट्टा (.315 बोर) और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना बस्ती बाबा खेल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से लाए गए थे और इनके पीछे किस तरह की आपराधिक साजिश थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *