CIA स्टाफ ने 200 ग्राम हेरोइन सहित 02 तस्करों को किया काबू !

CIA स्टाफ ने 200 ग्राम हेरोइन सहित 02 तस्करों को किया काबू !

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल:  नशे को जड़ से खत्म करने के मकसद से चलाई गयी विशेष मुहिम के तहत जालंधर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। CIA स्टाफ की पुलिस ने दो नशा तस्करों को हेरोइन सहित काबू किया है।

जानकारी देते सी.आई.ए. स्टाफ प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस टीम मकसूदां के पास मौजूद थी तो दो युवक पैदल आते दिखाई दिए, जो पुलिस को देख घबरा गए तथा लिफाफा फैंक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने काबू कर लिया।

पुलिस टीम ने जब उनके द्वारा फैंके गए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें 200 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरमनदीप सिंह उर्फ रोहन निवासी गांव चौहान अमृतसर तथा हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गांव बलियां अमृतसर के रूप में हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *