जालंधर के PPR मार्केट में जीएसटी विभाग की टीम को कथित तौर पर बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने कारोबारी मेजर सिंह सहित 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई विभाग के एडिश्नल कमिश्नर प्रशांत कुमार की शिकायत पर की गई है।
जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी को जीएसटी टीम आरोपियों के रियल एस्टेट दफ्तर में सर्च के लिए पहुंची थी। आरोप है कि सर्च के दौरान अधिकारियों के काम में बाधा डाली गई, उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और 2 से 3 घंटे तक दफ्तर में बंधक बनाकर रखा गया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से टीम को छुड़वाया गया।
पुलिस ने मेजर सिंह, इंद्रजोत सिंह, प्रभजोत सिंह, तरुण शर्मा और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मौके से जब्त किए गए डीवीआर की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है और उसकी कॉपी 48 घंटों के भीतर पुलिस को सौंपी जाएगी। जांच जारी है।

