जालंधर में बम की धमकी से हड़कंप: स्कूल, ट्रेन और अंबेडकर जी की प्रतिमा को उड़ाने की चेतावनी

जालंधर में बम की धमकी से हड़कंप: स्कूल, ट्रेन और अंबेडकर जी की प्रतिमा को उड़ाने की चेतावनी

जालंधर में दहशत फैल गई जब खालिस्तान नेशनल आर्मी नाम से छह स्कूलों, दिल्ली जाने वाली ट्रेन, विधानसभा और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल भेजी गई। ये धमकियाँ हाबी दानबा के ईमेल अकाउंट से सुबह 7:37 बजे भेजी गईं।

पहली ईमेल में एपीजे स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल के साथ एक अन्य स्कूल और अंबेडकर की प्रतिमा का जिक्र था। दूसरी ईमेल में सिटी ग्रुप, अकाल एकेडमी और सेंट सोल्जर डिवाइन स्कूल के नाम हैं। धमकी भरे मेल में 14 अप्रैल तक जालंधर जिले से सभी अंबेडकर प्रतिमाएं हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है, वरना बड़े धमाकों की चेतावनी दी गई है।

मेल में स्कूलों को उड़ाने का समय दोपहर 1:11 मिनट, असेंबली को 2:11 मिनट और दिल्ली जाने वाली ट्रेन को सुबह 9:11 मिनट बताया गया है। ईमेल में सिखों के नरसंहार का बदला लेने और पंजाब को खालिस्तान बनाने की बात कही गई है। साथ ही, मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की भी धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एपीजे स्कूल सहित सभी संबंधित स्थानों पर जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *