क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव 10 जुलाई को होने है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने आप छोड़ भाजपा में शामिल हुए शीतल अंगुराल को उप चुनाव के लिए मैदान में उतारा है। बतादे कि लोकसभा चुनाव से पहले शीतल अंगुराल अपने विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी महिंदर भगत को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

Posted inJalandhar