जालंधर पहुंचे बिक्रम मजीठिया, लक्की ओबरॉय हत्याकांड का जिक्र करते हुए सरकार पर तीखा हमला, कहा डीजीपी सरकार के “पोस्टर बॉय”

जालंधर पहुंचे बिक्रम मजीठिया, लक्की ओबरॉय हत्याकांड का जिक्र करते हुए सरकार पर तीखा हमला, कहा डीजीपी सरकार के “पोस्टर बॉय”

 क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल :   शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया जालंधर के PAP चौक पहुंचे, जहां अकाली कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और अकाली दल जिंदावाद के नारे लगाए। इस दौरान मजीठिया ने अपनी मूंछों को ताव देते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला।

मजीठिया ने कहा कि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है, लेकिन यहां के डीजीपी सरकार के “पोस्टर बॉय” बनकर रह गए हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस द्वारा 5 हजार लोगों की गिरफ्तारी की बात भी झूठ है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि हर थाने को गिरफ्तारी का टारगेट दिया गया है।

जालंधर में हाल ही में हुए लक्की ओबरॉय हत्याकांड का जिक्र करते हुए मजीठिया ने कहा कि वह मुख्यमंत्री का करीबी था, फिर भी उसे नहीं बचाया जा सका—तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी? उन्होंने पंजाब में कानून-व्यवस्था को “टोटल फेलियर” करार देते हुए स्थायी डीजीपी की नियुक्ति की मांग की।

2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा–अकाली गठबंधन पर सवाल को मजीठिया ने हंसी में टाल दिया और कहा कि इसका जवाब PAP चौक पर नहीं दिया जा सकता। इसके बाद वे कपूरथला के लिए रवाना हो गए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *