जालंधर के बस स्टैंड फ्लाईओवर पर बुधवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर लोहे के खंभे से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला पहिया अलग हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा सीधे टक्कर से हुआ या किसी अन्य वाहन की वजह से।

Posted inJalandhar
