क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर में शिव नगर के पास खली प्लाट में एक जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। संबंधित थाने की पुलिस घटना की जाँच में जुट गयी है। सबसे पहले राहगीर ने डेड बॉडी देखी। जिसके बाद वहां सारे लोग इकठ्ठा हुए।
जानकारी मुताबिक शव के सिर का कुछ हिस्सा छोड़कर सारा शरीर बुरी तरह से जला हुआ है। पुलिस हत्या के एंगल पर जांच कर रही है। माना जा रहा है कि किसी ने हत्या कर शव को वहां लाकर जला दिया है।