भ्रष्टाचार मामला: विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा की ज़मानत याचिका खारिज

भ्रष्टाचार मामला: विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा की ज़मानत याचिका खारिज

जालंधर। सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार मामले में जहां अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं उनके बेटे राजन अरोड़ा को भी राहत नहीं मिली है। राजन अरोड़ा की ज़मानत याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने शुक्रवार को उसे खारिज कर दिया।

शुक्रवार को राजन अरोड़ा के वकील अदालत में पेश हुए, लेकिन न्यायालय ने याचिका स्वीकार करने से इनकार कर दिया। साथ ही, इस मामले में सह-आरोपी एटीपी विशिष्ट की ज़मानत याचिका को भी अदालत ने खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि रमन अरोड़ा और उनके करीबियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसको लेकर जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *