जालंधर: शहर के पीपीआर मार्केट में बीती शाम जीएसटी विभाग की छापेमारी के दौरान अफसरों को बंधक बना लिया गया। बताया जा रहा है कि एक स्थानीय कांग्रेस नेता के ऑफिस में जांच के लिए पहुंची टीम को वहां तैनात बाउंसरों ने अंदर बंद कर दिया और बाहर से शटर गिरा दिए।
घटना ‘मेजर रियल स्टेट्स’ कार्यालय की है, जहां जीएसटी अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे थे। आरोप है कि बाउंसरों ने न सिर्फ अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया, बल्कि उन्हें कमरे में बंद कर दिया।
सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को बाहर निकाला। देर रात तक मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी रही और इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।

