जालंधर: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने जालंधर में थाना नंबर-2 में तैनात ASI गोपाल को 8 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि एसएसआई गोपाल एक व्यक्ति का काम करवाने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाया और आरोपी को 8 हजार रुपये लेते समय मौके पर ही पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
