जालंधर पुलिस ने 1किलो अफीम और अवैध हथियारों सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार !

जालंधर पुलिस ने 1किलो अफीम और अवैध हथियारों सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार !

क्राइम खबरनाम, गौरव नागपाल: जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में सिटी पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने 3 अवैध हथियार और एक किलो अफीम के साथ 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।उक्त आरोपियों को स्पेशल सेल की टीम द्वारा रामामंडी के पास से गिरफ्तार किया गया।

इनकी पहचान मुकेश शर्मा निवासी करोल बाग, जालंधर और अनिल कुमार उर्फ रॉकी निवासी जालंधर के रूप में हुई है। थाना रामामंडी में पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

दोनों आरोपी क्रिमिनल बैकग्राउंड से संबंध रखते हैं। सूत्रों के अनुसार उक्त आरोपी पुलिस को देख कर भागने लगे थे तभी पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर इन्हे पकड़ लिया। आरोपियों से पुलिस ने एक किलो अफीम और 3 इंडियन पिस्टल बरामद किए हैं। पुलिस इसे लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी सांझा करेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *