कमिश्नरेट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 किलो गांजे सहित 2 तस्करों को किया काबू !

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
2 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 12 किलो गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में गांजे की तस्करी करने वाला एक अंतरराज्यीय गिरोह सरगर्म है। सुचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने संत नगर रेलवे क्रॉसिंग, रेलवे कॉलोनी के पास जाल बिछाया।

उन्होंने बता कि संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने दो युवकों को रोका और तलाशी ली । तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 12 किलो गांजा बरामद किया गया। दोनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद असलम निवासी गांव हनवारा, गोंडा, उत्तर प्रदेश और मोहम्मद दानिश पुत्र इमरान निवासी गांव हनवारा, गोंडा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना न्यू बारादरी जालंधर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि यह गिरोह ओडिशा से गांजा लाता था और अलग अलग राज्यों में बेचता था। उन्होंने बताया कि गिरोह द्वारा यह खेप जालंधर में पहुंचाई जानी थी। वहीं इस मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किए जाएंगे।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment