जालंधर में अवैध निर्माण पर एक और बड़ी कार्रवाई, कब्जे के मकान पर चलाया बुलडोजर

जालंधर में अवैध निर्माण पर एक और बड़ी कार्रवाई, कब्जे के मकान पर चलाया बुलडोजर

जालंधर: शहर में नगर निगम द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, जालंधर सिटी पुलिस ने नगर निगम के आदेशों पर बस्ती शेख स्थित सती मंदिर के पास एक व्यक्ति द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाते हुए उसका घर गिरा दिया।

सूत्रों के अनुसार, नगर निगम ने पहले पुलिस को पत्र लिखकर सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की थी, जिसके बाद कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई थी।

नगर निगम का कहना है कि शहर को अवैध कब्जों से मुक्त करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *