बारिश में भी एक्शन: जालंधर देहात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल

बारिश में भी एक्शन: जालंधर देहात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: पंजाब में बारिश के बावजूद पुलिस की बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। आज जालंधर देहात के अलावलपुर रोड पर गांव डोला के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में आरोपी लवप्रीत उर्फ लभी घायल हो गया, जिसे बाजू में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

आरोपी के पास से एक पिस्तौल और रौंद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, लवप्रीत 19 दिसंबर को जालंधर-भोगपुर हाईवे के किशनगढ़ चौक स्थित पेट्रोल पंप पर हुई फायरिंग की वारदात में फरार था, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि आज मुठभेड़ के बाद मुख्य फरार आरोपी को दबोच लिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *