जालंधर में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने मंत्री महिंद्र भगत को घेरा, पढ़ें और सुनें

जालंधर में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने मंत्री महिंद्र भगत को घेरा, पढ़ें और सुनें

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल :  जालंधर के थाना भार्गव कैंप के पीछे सरकारी जमीन पर रातों-रात हुए कथित अवैध निर्माण को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। भाजपा नेता और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री महिंद्र भगत पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अंगुराल ने दावा किया कि जिस जमीन पर जल्द ही सरकारी पार्क का उद्घाटन होना था, वहां अचानक दीवारें और दुकानें खड़ी कर दी गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब मंत्री के संरक्षण में उनके रिश्तेदारों और चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।

पूर्व विधायक ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर मौके का वीडियो साझा किया और सवाल उठाया कि अगर जमीन की रजिस्ट्री पहले से किसी के नाम थी, तो कथित मालिक पिछले 30 वर्षों से सामने क्यों नहीं आए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये लेकर इस बेशकीमती सरकारी जमीन को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है।

शीतल अंगुराल ने नगर निगम कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर से तुरंत हस्तक्षेप कर अवैध निर्माण रुकवाने की मांग की है। साथ ही पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की गई है, ताकि कथित घोटाले के पीछे शामिल लोगों का खुलासा हो सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *