जालंधर के इस थाने से हाईवे लुटेरा गैंग का बदमाश पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, पढ़ें

जालंधर के इस थाने से हाईवे लुटेरा गैंग का बदमाश पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, पढ़ें

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर के थाना आदमपुर से हाईवे लुटेरा गैंग का एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसकी पहचान राजा अंबरसरिया वासी अमृतसर के रूप में हुई है। जालंधर देहात पुलिस की CIA स्टाफ की टीम ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया था। बाद में उसे थाना आदमपुर पुलिस को सौंपा गया था। आरोपी कल थाने से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी मामले में पुष्टि करने से मुंह मोड़ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार राजा अंबरसरिया गुरुवार को रात थाना आदमपुर में ही था। इस दौरान थाना आदमपुर के एसएचओ मनजीत सिंह छुट्टी पर थे। स्टाफ की लापरवाही से उक्त आरोपी शुक्रवार को थाने से फरार हो गया। पुलिस अमृतसर सहित विभिन्न बॉर्डर एरिया पर सर्च कर रही है। ताकि उसका पता चल सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *