जालंधर में AAP कार्यकर्ता पर चली गोली, हमलावरों ने घर में घुसकर किया हमला, पढ़ें

जालंधर में AAP कार्यकर्ता पर चली गोली, हमलावरों ने घर में घुसकर किया हमला, पढ़ें

जालंधर में आप पार्टी के कार्यकर्ता के घर घुसकर हमलावरों ने गोलियां चला दी। गोली लगने से गांव पट्टी साहन के रहने वाला 32 वर्षीय विवेक मट्टू घायल हो गया है। जिसके बाद घायल को परिजन सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी मुताबिक विवेक मट्टू की गांव के ही मनी बावा और बिल्ला नाम के युवकों के साथ रंजिश चल रही है। तीनों के बीच लड़ाई भी हो चुकी थी। इसी रंजिश के चलते उक्त आरोपियों द्वारा गोलियां मारी गई हैं। घटना बीते दिन शाम 4 बजे की बताई जा रही है। थाना सिटी सदर की पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *