क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय की गोली मारकर हत्या के मामले में CCTV फुटेज ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। फुटेज में एक्टिवा सवार शूटर और एक क्रेटा कार की संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, क्रेटा कार लक्की के नौकर द्वारा चलाई जा रही थी और शक है कि वारदात से पहले उसी ने रेकी की। हत्या के बाद आरोपी मिट्ठापुर की ओर भागे, जहां एक्टिवा को ठिकाने लगाकर नौकर क्रेटा से निकलता दिखाई दिया।
नौकर घटना के बाद से लापता है और फोन भी बंद है, जिससे संदेह और गहरा गया है। जांच में सोनू खत्री गैंग और गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल का नाम भी सामने आया है। पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही है और एक्टिवा की तलाश जारी है।

