जालंधर में आप नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या, मॉडल टाउन गुरद्वारे के बाहर बदमाशों ने मारी गोलियां

जालंधर में आप नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या, मॉडल टाउन गुरद्वारे के बाहर बदमाशों ने मारी गोलियां

जालंधर से सनसनीखेज खबर सामने आई है।  मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारा साहिब दर्शन करके वापिस लौट रहे आप नेता लक्की ओबेरॉय पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। लक्की ओबेरॉय की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस वारदात से वहां मौजूद लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और इलाके को सील कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है, वहीं हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *