क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल जालंधर: जालंधर के गोराया थाना क्षेत्र में एक युवक पर 25 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी की पहचान जालंधर कमिश्नरेट थाने के सदर क्षेत्र में पड़ते गांव थबलके निवासी जाफर अली के रूप में हुई है। आरोपी जाफर अली ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने शनिवार को पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। थाना प्रभारी सिकंदर सिंह विर्क ने बताया कि जांच जारी है। आरोपी अभी फरार है।

Posted inJalandhar