क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पुरानी सब्जी मंडी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नगर निगम के तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से एक्टिवा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान दिलबाग नगर निवासी सुनीता के रूप में हुई है। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। टिप्पर सड़क के बीच खड़े रहने से लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को सड़क से हटाकर सिविल अस्पताल भिजवाया और जाम खुलवाया। पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

Posted inJalandhar
