जालंधर के सूर्य एनक्लेव इलाके में एक खाली प्लाट से कटा हुआ सिर बरामद होने से सनसनी फैल गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह सिर किसी इंसान का है या किसी जानवर का। घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पूर्व पार्षद शैली खन्ना ने बताया कि उन्हें फोन कर जानकारी दी कि इलाके में एक कुत्ता बच्चे का सिर मुंह में लेकर घूम रहा था। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि कुत्तों ने सिर का कुछ हिस्सा खा लिया था।
चश्मदीदों के अनुसार, कुत्ते के मुंह में बच्चे का सिर था और उसका दिमाग दिखाई दे रहा था, जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। मामले की सूचना थाना रामामंडी पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार अभी खोपड़ी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। फॉरेंसिक टीम को बुला लिया गया है और उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि खोपड़ी किसकी है।
