जालंधर वेस्ट में अभी अभी गोली चलने की खबर सामने आई है। हलके के बस्ती शेख उजाला नगर में गोली चलने की घटना सामने आई है। भाजपा पार्षद मनजीत सिंह टीटू के रिश्तेदार 21 वर्षीय युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक कारोबार में नुकसान के कारण परेशान था। सूचना मिलते ही पार्षद और पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Posted inJalandhar
