क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर से दुखद खबर सामने आयी है। यहां देर रात नकोदर जालंधर हाईवे पर तेज रफ़्तार कार ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि एक्टिवा स्वर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 45 साल है। मृतक लांबड़ा के गांव बशेशरपुर का रहने वाला है।
जानकारी मुताबिक मृतक जालंधर की एक निजी कंपनी ने बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता था। रोजाना वह साढ़े 9 से 10 बजे तक घर आ जाता था। रात में काम से घर लौटते वक्त ये हादसा हो गया। मृतक के शव को थाना लांबड़ा की पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई करेगी।