जालंधर में दिल दहला देने वाली घटना, नशेड़ी पिता ने 5 साल की बेटी की गला घोंटकर की हत्या

जालंधर में दिल दहला देने वाली घटना, नशेड़ी पिता ने 5 साल की बेटी की गला घोंटकर की हत्या

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां दूरदर्शन एन्क्लेव में एक नशेड़ी पिता ने अपनी पांच साल की बेटी निहारिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। मिली जानकारी मुताबिक बच्ची भूख से रो रही थी और पिता उसकी आवाज बर्दाश्त नहीं कर सका तो उसने आपा खोते हुए उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के वक्त बच्ची की मां काम पर गई हुई थी। आरोपी की पहचान अरविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला दिहाड़ी मजदूर है और नशे का आदी था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *