क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर के रामामंडी स्थित जोगिंदर नगर में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मीशू के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब एक साल पहले अविनाश नामक युवक से हुई थी।
परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए घर में हंगामा किया। भाई अतुल का कहना है कि शादी के बाद से ही अविनाश मीशू के साथ मारपीट करता था और इस संबंध में पहले भी पुलिस में शिकायत दी गई थी, लेकिन पारिवारिक समझौते के चलते मामला शांत हो गया था।
परिवार को दोपहर में सूचना मिली कि मीशू ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने गले पर उंगलियों के निशान होने का आरोप लगाया और हत्या की आशंका जताई। थाना रामामंडी के एएसआई मनजिंदर सिंह ने बताया कि महिला के गले पर निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और परिवार के बयानों के आधार पर जांच जारी है।
