अमेरिका में जालंधर की 2 बहनों पर हमलावर ने चलाई गोलियां, एक की मौ+त

अमेरिका में जालंधर की 2 बहनों पर हमलावर ने चलाई गोलियां, एक की मौ+त

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : अमेरिका के न्यूजर्सी में जालंधर की दो बहनों पर हमलावर ने गोलियां चला दी। जिससे की एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी की हालत नाजुक बानी हुई है। मृतक महिला की पहचान 29 वर्षीय जसवीर कौर निवासी नूरमहल के रूप में हुई है। गोली लगने से उसकी 20 वर्षीय चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज अमेरिका के एक अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी मुताबिक जसवीर कौर शादीशुदा थी और उसका पति ट्रक चलाता है। घटना के वक्त वह ट्रक लेकर बाहर गया हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गौरव और 20 वर्षीय युवती एक साथ जालंधर में टोफल करते थे। दोनों एक दूसरे को जानते थे। दोनों अमेरिका में थे, तो गौरव ने मौका पाकर उक्त युवती पर बुधवार को गोलियां चला दी। हालांकि उसने ऐसा क्यों किया इसका खुलासा तो पुलिस जांच के बाद करेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *