झूठे नोटिस भेजकर वसूली का आरोप, रमन अरोड़ा की न्यायिक हिरासत बढ़ी, बेटे की भी जमानत याचिका खारिज

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
1 Min Read

भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रमन अरोड़ा और उनके बेटे राजन अरोड़ा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आज सी.जी.एम. कोर्ट में रमन अरोड़ा की पेशी हुई, जहां कोर्ट ने उन्हें दोबारा 14 दिन की न्यायिक हिरासत (ज्यूडीशरी) में भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं, उनके बेटे राजन अरोड़ा की हाईकोर्ट में दायर जमानत याचिका भी खारिज हो गई है। इससे पहले सेशन कोर्ट ने भी उनकी जमानत याचिका को नामंजूर कर दिया था।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment