पंजाब के पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया आज पटियाला की नाभा जेल से रिहा हो गए। बाहर आते ही उन्होंने समर्थकों को हाथ जोड़कर अभिवादन किया और कहा कि गुरु साहिब की कृपा से उन्हें और मजबूती मिली है। उनके साथ पत्नी गनीव कौर भी मौजूद रहीं।
मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति मामले में कल सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। रिहाई के बाद वह पहले पटियाला के गुरुद्वारा साहिब जाएंगे, इसके बाद अमृतसर या चंडीगढ़ जा सकते हैं। इधर, जेल से बाहर आने पर बयानबाजी भी तेज हो गई है। जमानत से पहले डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर ढिल्लो ने जेल में उनसे मुलाकात की थी। इस पर बिना नाम लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर तंज कसा।

