क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर में गांव गाजीपुर के पास एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से आधा दर्जन के करीब मजदूर गंभीर जख्मी हो गए। यह हादसा शनिवार रात को हुआ। घटना की सुचना मिलते ही थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जानकारी मुताबिक निर्माणाधीन पुल पर मजदूरों द्वारा लोहे के पाइप से शटरिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान नीचे से शटरिंग प्लेट्स खिसक गई। जिसके चलते वहां पर काम कर रहे मजदूरों पर पुल का हिस्सा गिर गया। जिसमें सभी घायल हो गए। घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों के मुताबिक घटना में 6 मजदूर जख्मी हुए हैं। जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।