पंजाब में एक और सरकारी छुट्टी घोषित, बंद रहेंगे स्कूल,बैंक और सरकारी दफ्तर

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
1 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: पंजाब सरकार ने शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस (31 जुलाई) को पूरे राज्य में गजटेड छुट्टी घोषित की है। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसके साथ ही भवानीगढ़-सुनाम रोड का नाम अब शहीद उधम सिंह मार्ग रखा जाएगा।

सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि गुरुवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इस सड़क के नामकरण समारोह में शामिल होंगे।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment