पंजाब में खालिस्तानी संगठन के नाम से भेजी गई धमकी भरी ई-मेल के बाद हड़कंप मच गया। लुधियाना के 7 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर पुलिस, बम निरोधक दस्ते और एंटी सबोटाज टीमों ने तुरंत स्कूलों को खाली करवाया। बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर पूरे परिसर की तलाशी ली गई, हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
धमकी भरे ई-मेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी निशाना बनाने की बात कही गई। साथ ही हलवारा एयरपोर्ट और धूरी-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर IED ब्लास्ट की धमकी दी गई। फिलहाल पुलिस की साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है और पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
