जालंधर देहात की शाहकोट पुलिस ने नशा विरोधी मुहिम के तहत कुख्यात महिला तस्कर हरपाल कौर उर्फ पालो को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 30.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पर पहले से 15 केस दर्ज हैं। पुलिस अब उसके खिलाफ BNS की धारा 110 के तहत भी सख्त कार्रवाई करेगी, जिसमें कम से कम 10 साल की सजा का प्रावधान है।

Posted inJalandhar
